logo

भगवान श्रीराम कण-कण में, दिल दिल में हैं, अरुण गोविल बस एक कलाकार : सुनीता वर्मा

मेरठ। जेल रोड़ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मेरठ- हापुड लोकसभा प्रत्याशी सुनीता वर्मा, पूर्व विधायक योगेश वर्मा का सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी के द्वारा फूल माला माला से स्वागत किया गया।
मीडिया से बात करते हुए सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने कहा कि सभी वर्ग हमारे साथ हैं। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर जो भरोसा जताया है। उसके लिए दिल से अखिलेश यादव का धन्यवाद। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के बारे में उन्होंने कहा अरुण गोविल एक फिल्मी कलाकार हैं।
कलाकार मुम्बई में ही अच्छे लगते है। चुनाव प्रचार में नही, जनता सबको पता है भगवान राम दिलों में होते है, मंदिरों में होते है। कोई नेता भगवान राम नही बन सकता है। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सभी विंग चुनाव में काम कर रही है। सभी वर्गों का प्यार मिल रहा है, उन्होंने कहा कि दलित समाज अभी तक अपमान नहीं भूला है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें टिकट दिया है, यह दलित समाज के लिए ये एक विशेष सम्मान है। लखनऊ से हेलीकॉप्टर लेकर नामांकन के लिए भेजा है।
इस दौरान सरधना विधायक अतुल प्रधान जी जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी जी महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी जी पूर्व मंत्री हाजी इसरार सैफी जी मुनीर इरफान जी जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड मुलायम सिंह यादव महानगर अध्यक्ष, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड मेरठ गुड्डु चौधरी जी,महानगर कोषाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड बीनू अहमद जी, चांद सैफी जिला मीडिया प्रभारी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड,वसीम अब्बाशी जी ,शाकिब मलिक जी, आदि कार्यकर्ता मौजूद हैं।

10
1332 views